मेरी गली का इक पौधा
कतरा रहा था बढ़ने से
मैंने पूछा
"भाई खाद पानी दूँ"
उसने हिल कर मना किया
मैंने पूछा
"भाई मसला क्या है"
जवाब मिला
"तुम्हारी ख्वाहिशें, गगनचुम्बी मह्त्वाकाँक्षा
बड़ी बेरहम हैं
उनके रास्ते तो आऊँगा,
छोटा रहा तो बस दबा दोगे
जो बढ़ गया,
काट दोगे।"