मेरे अंदर उसका कुछ छूट ही जाता है
फिर वो चैनों सुकूं मेरा लूट ही जाता है।
बहुत ही जोड़ कर रखता हूँ खुद को मैं
रूह के आईने में अक्स टूट ही जाता है।
जमीर चमकता है मेरा,जो शीशा है ये
वक्त के झटकों से ये फूट ही जाता है।
दिल की नाराजगी से हमें गिला नहीं
ये बच्चा ही तो है ,रूठ ही जाता है।
सच्चाई तड़का है खुराक में रिश्तों की
उनके गले में तो अब झूट ही जाता है।