मेरे अन्दर तो कुछ टूटा टूटा सा है
दिल जो बच्चा था,अब बूढ़ा बूढ़ा सा है।
हुआ घोंसला तैयार खिड़की के कोने में
घर मेरा अब जा कर पूरा पूरा सा है।
वो अब जैसे पाँच सितारा शौचालय
बाहर साफ अन्दर कूड़ा कूड़ा सा है।
आज मेरा इश्क मुकम्मल है शायद
कुछ आज वो मुझसे रुठा रुठा सा है।
होठों पे बसंत और आँखों में है सावन
आज वो लगता कुछ झूठा झूठा सा है।