मेरा ही कपड़ा ,दर्जी भी मैं ही,जैसा सीया वैसा सिला मेरी मर्जी मेरी ही थी ,जो गर बुरा हुआ,किससे गिला। राम-रावण , कृष्ण-कंस , पांडव-कौरव , अमृत-दंश सब उसी खुदा की हैं नेमतें,ये भी मिला वो भी मिला। बस इक जलजला और मिट्टी ,हुए हम सब के सब न किसी की ये झोंपड़ी ,है न किसी का ये किला। पहाड़ , जमीन या पत्थर , जहाँ देखो इसका मंजर छोड़ कर इस दिल को ये फूल हर जगह खिला। तरीका माँ को बाँटने का क्या मजहब कोई सिखाता है जो माँ ये धरती अपनी,फिर क्यूँ राज्य,देश और जिला।