मैं पहाड़ हूँ
धरती के सीने की दहाड़ हूँ।
मैं पहाड़ हूँ
हासिल कर लोगे मुझे?
मैं इक ललकार हूँ।
मुझे तुमने काट दिया,
सड़कों से बाँट दिया।
सोच लिया
तुम जीत गये।
दो आँसू भी मेरे
भारी हैं तुम पर।
जिसे तुम
लैण्ड स्लाइड कहते हो,
मेरा टूटा दिल है वो।
तुम कैसे समझोगे
तुम्हारा तो सूख गया
मेरा तो गीला है।