मैं नफरतों का हिसाब नहीं रखता मैं बेमतलब की किताब नहीं रखता। कसीदे न पढ़ना मेरी तारीफ में मैं कोई खिताब नहीं रखता। मेरा हँसना हँसना है,मेरा रोना रोना मैं कोई नकाब नहीं रखता। घर पे आज न आना तुम मैं अमावस में माहताब नहीं रखता। खुद से जरा दूर रहता हूँ मैं दामन में आफताब नहीं रखता।