मैं खुद में तब तक पूरा नहीं था
बिन तेरे जब तक अधूरा नहीं था।
सब जुड़ सकता है यूँ लगता था
मेरा दिल जब तक टूटा नहीं था।
गलत था उसको पैरों से रौंदना
वो इंसां था, महज़ जूता नहीं था।
कह गया वो,रिश्ते नपते तुलते हैं
समझदार था, कोई झूठा नहीं था।
वो बदबू तो गलत सोच की थी
वहाँ सौदा था, कोई कूड़ा नहीं था।