मैं जुड़ रहा हूँ रफ़्ता रफ़्ता
मैं खुल रहा हूँ रफ़्ता रफ़्ता।
पलकें बन गयीं जटा शिव की
मैं धुल रहा हूँ रफ़्ता रफ़्ता।
समंदर गहरा उन आँखों में
मैं घुल रहा हूँ रफ़्ता रफ़्ता।
उम्र कट रही है जैसे जैसे
मैं तुल रहा हूँ रफ़्ता रफ़्ता।
थोड़ी ख्वाहिश है आसमां की
मैं उड़ रहा हूँ रफ़्ता रफ़्ता।
राम रावण मेरे ही अन्दर
बन पुल रहा हूँ रफ़्ता रफ़्ता।
रस्तों के संग यारी नहीं है
मैं मुड़ रहा हूँ रफ़्ता रफ़्ता।
जिंदगी तुझको खूब लूटा मैंने
अब लुट रहा हूँ रफ़्ता रफ़्ता।