लकीरों को पढ़ना नहीं आता फकीरों से लड़ना नहीं आता। अपने आप में खुश रहता हूँ मैं मुस्कुराहट खरीदना नहीं आता। क्या सही क्या गलत छोड़ो भी बातों को पकड़ना नहीं आता। अश्कों को तुम न बहाओ इतना मुझे समंदर में तैरना नहीं आता। सुनो , ऐसे ही तुम आ जाओ ना मुझे ख्वाब गढ़ना नहीं आता। तुम जाना तो ये सोच कर जाना मुझे खो कर पाना नहीं आता। दिल में कमरा ये सोच कर देना अपने घर से जाना नहीं आता। गज़ल लिख दूँगा इश्क में तुम्हारे सुनो ,गज़ल गाना मुझे नहीं आता। मुझे रूमाल दे कर तुम मत जाना सुनो बेवजह मुझे रोना नहीं आता।