क्यूँ खुश हो जो ये साल बदल जाएगा
तुम्हें क्या लगता है,हाल बदल जाएगा।
जो पता चला कि ज़वाब मालूम है मुझे
एक ही पल में सवाल बदल जाएगा।
फ़िक्र नहीं करता चुनाव के नतीजे की
हद से हद इक दलाल बदल जाएगा।
नज़दीक बहुत ही आ गए हो तुम मेरे
मेरे बारे में अब ख़याल बदल जाएगा।