क्यूँ हर रिश्ते को इक नाम दिया जाए कुछ तो जमाने को भी काम दिया जाए। क्या सही क्या गलत अब छोड़ो भी यार बेचारे इस दिल को आराम दिया जाए। बहुत हुआ संजीदे बयानों का कारोबार अब प्यारा सा मासूम पैगाम दिया जाए। दोस्त हैं या दुश्मन,अब ये फैसला तो हो पुराने ताल्लुकात को अंजाम दिया जाए। शराब परोसता है इक काम की तरह इस साकी को भी इक जाम दिया जाए।