कुछ इस तरह भी गुजारा हो जो हमारा हो वो तुम्हारा हो। क्या खाक मज़ा उस सफ़र का जब आगाज़ पे ही किनारा हो। हम मान बैठे हैं कि इश्क है कभी उनका भी तो इशारा हो। जो तिजारत है तो लाज़िम है इक बार ही सही , खसारा हो। ऐ सियासत कश्मीर को बख्शो फिर वही डल वही शिकारा हो।