कोई फर्क नहीं यहाँ तेरे मेरे में है हर शख्स यहाँ अब शक के घेरे में है। चिरागों को अब रूह में घुल जाने दो यहाँ जंग अब रोशनी अँधेरे में है। सूरज निकले बादलों का कफन ओढ़ मजा हमें आता नहीं ऐसे सबेरे में है। हम तो घर खोजते हैं इक छाँव में भी दिल लगता नहीं महज बसेरे में है। मुश्किल वक्त ही है सबसे वफादार हमें तो राहत लहर के थपेड़े में है। कुछ इम्तिहान श्री राम भी तो दे देते क्यूँ सीता ही शापित सात फेरे में है।