कितनी थीं वो गज़ब आँखें इक नज़्म सी ग़ज़ल आँखें। डूब गयीं हैं ये कैसे नशे में आती नहीं हैं नज़र आँखें। ख़्वाब अब फलते नहीं हैं बीमार सी इक शजर आँखें। जिसे देखें टूट जाता है वो बनीं जैसे अब कहर आँखें। दिखे कैसे गाँव में रौनक भटकने गयीं शहर आँखें। राम के नाम पे अब देखो उगलती हैं अब ज़हर आँखें