कितने ही किरदारों में, उलझा है हर शख्स यहाँ अंदर से देखो कितना , बिखरा है हर शख्स यहाँ। गाड़ी, बँगला ,हीरा, मोती, ऊपर से सैर विदेश की ख्वाबों की खरीद में, बिकता है हर शख्स यहाँ। नज़र आते हैं चाँद ,सितारे , सूरज और परिंदे भी भूखे बच्चों की आँखों से, बचता है हर शख्स यहाँ। राम, रहीम ,सुरिंदर , जोसेफ कहने को तो नाम हैं मज़हबी मानी बनाकर ,बँटता है हर शख्स यहाँ। जुरुरत की बोरी सुबह सुबह,वो बेमानी सी नौकरी उगते ही सूरज के देखो , ढलता है हर शख्स यहाँ। थोड़ा थोड़ा दफनाते हर दिन ,गैरत और जमीर थोड़ा सा जीने की खातिर,मरता है हर शख्स यहाँ।