किसी गैर के गम से जो वो परेशां है
शायद बचा उसमें अभी इक इंसां है।
अपनी पहली मुहब्बत तो जमीं से है
क्यूँ उड़ूँ जो कदमों तले आसमां है।
कौन डरता है भला यहाँ मुश्किलों से
जहाँ भी काँटें हैं वहीं तो बागवां है।
ये शहर तो घरों के इक कब्र सा है
यहाँ अपना भी इक तनहा सा मकां है।
देखो कैसी सरहदें लोगों में खींच गयीं
हर आदमी महज़ हिंदू या मुसलमां है।