किसी और सा मैं दिखने लगा हूँ
बाजार में हूँ , अब बिकने लगा हूँ।
बेफिक्र हो कर महफिल में बुलाओ
अब गैरों से भी मैं मिलने लगा हूँ।
क्या बन गया मैं कमल कीचड़ का
ये किन किन दिलों में खिलने लगा हूँ।
क्या उठने में मेरी मदद तुम करोगे
तुम्हारी नजरों में शायद गिरने लगा हूँ।
मेरी हर गज़ल में खुद को न ढूँढो
कुछ झूठी गज़ल भी लिखने लगा हूँ