खुद की सोच से कोई बगावत नहीं है जिंदगी से मुझे कोई शिकायत नहीं है। ये कैसी परवरिश मिल रही बच्चों को गलियों में किसी की शरारत नहीं है। साकी तूने जाम में आज़ जिंदगी न घोली गले में आज कल वाली तरावट नहीं है। बेवजह मुस्कुरा दें बस दिल रखने को अब इतनी भी उनकी इनायत नहीं है। न आऊँगा ये सोच इतनी कर दूर न जा जानां मेरे पैरों में इतनी थकावट नहीं है।