खुद के लिखे को मैं ग़ज़ल नहीं कहता बंजर पे उगे को मैं फसल नहीं कहता। कुछ घोंसलें हों , और कुछ चहचहाटें हर दरख्त को मैं शजर नहीं कहता। खिलखिलाते कुछ गाँव भी हों आसपास समृद्धि के हर शोर को शहर नहीं कहता। हिज्र के बाद तुम इतना न मुस्कुराओ मैं कभी भी सूद को असल नहीं कहता। कितना भी छोटा हो घर,सुकून देता है मैं कभी मकां को महल नहीं कहता। दिल में छुपे जज़्बात को जुबाँ पे लाओ ये कहना चाहता हूँ , मगर नहीं कहता।