किसी को दुःख तो कविता है किसी को सुख तो कविता है। जो पास हो तुम तो कविता है हो जाओ जो गुम तो कविता है। जो दिल में धुन तो कविता है उसे ले कोई सुन तो कविता है। कोई गया जो उठ तो कविता है कोई गया जो झुक तो कविता है। सावन की रुत तो कविता है जो नशे में धुत तो कविता है। बच्चे की ठुनठुन तो कविता है पायल की रुनझुन तो कविता है।