कौन अच्छा है ,कौन बुरा है,छोड़ो भी
यहाँ बचा नहीं इंसां सुना है, छोड़ो भी।
कह गए वाइज़ वो तो है अपने अंदर
अब हर नुक्कड़ पे खुदा है, छोड़ो भी।
जो ख़्वाहिश ही मक्का मदीना हो जाए
ज़माने से अब कौन जुदा है , छोड़ो भी।
इज़्ज़त , गैरत , खुद्दारी, नीयत , गुरूर
क्या क्या अब नहीं लुटा है, छोड़ो भी।
भरी दुपहरी इक फ़कीर की दस्तक पे
किस का दर नहीं खुला है,छोड़ो भी।