कलम ही अब बंदूक तलवार हो जाए इक गरीब की सूरत अख़बार हो जाए। सब्र के इम्तहान को नकारा है जनता ने हुक्मरां से कहो वो ख़बरदार हो जाए। मर्दानगी की परिभाषा मालूम नहीं मुझे जो मासूम को बचाए वो सरदार हो जाए। मेरा रूह बन गया कवच मेरे ज़मीर का कोई इन्द्र ही इसका खरीदार हो जाए। इस दिल को थोड़ा थोड़ा बाँट देता हूँ कहीं किसी एक का न तलबगार हो जाए।