कैसे ये पंडित पहुंचाएगा रब तक खुद में ही उलझा है जो अब तक। जो भरा था शहर का बुलबुला होगा गाँव खाली नहीं हुआ था तब तक। आओ औ छुड़ा लो मुझ को मुझ से कैद रहूँगा खुद , खुद में कब तक। बहुत समझे जज़्बातों को दोनों ही सफ़र तय हो अब लब से लब तक।