कहने को दुनिया में ग़रीब बहुत हैं
दिल मग़र उन्हीं के अमीर बहुत हैं।
जो नज़रों से दूर दिख रहे थे बहुत
वो लोग ही दिल के करीब बहुत हैं।
हालात न पूछो इस जमाने के तुम
चारागर के घर ही मरीज़ बहुत हैं।
पहले ज़हर और फ़िर दवा देते हैं
इस शहर में ऐसे हक़ीम बहुत हैं।