कभी ये सोचकर नहीं लिखता
मेरा लिखा क्यूँ नहीं बिकता।
हमेशा नकाबों में रहता है
कभी पूरा वो नहीं मिलता।
फलक का चाँद शबाब पे है
मेरा चाँद मुझे नहीं दिखता।
खिल गया जो पत्थरों पर
मेरे दिल में क्यूँ नहीं खिलता।
जलजला सब कुछ तोड़ गया
कमबख्त ये जमीर नहीं हिलता।