कभी नहीं ये बेफ़िजूल होता है
इश्क का यही तो उसूल होता है।
इतनी कुर्बतें अच्छी नहीं जाना
जो पास हो जाए,वही दूर होता है।
न घबराओ रिश्ते में दरार से
जहाँ फूल है वहीं तो शूल होता है।
वक्त से बड़ा कोई खुदा नहीं यहाँ
कोई यहीं तुम से हुजूर होता है।
करना पड़ता ही है अना को फना
बेबस दिल जब मजबूर होता है।