कभी कोई छूट जाता है ,कोई पास रह जाता है नींद गहरी आए जब ,ख्वाब उदास रह जाता है। जिंदगी की कहानी है ऐसी,किरदार आते जाते हैं मुकम्मल इक रिश्ता खुद से ही खास रह जाता है। जुरूरतों के कस्बे में तो वो मालिक सा रहता था ख्वाहिशों के शहर में वो महज़ दास रह जाता है। मतलब के व्यापार ने इतना हमको समझाया है महफ़िल का वो शोर तो बन उपहास रह जाता है। ये कितना मरते मारते हैं इक मंजिल की दौड़ में मुकाम तक पहुँच मन में इक काश रह जाता है।