मेरे चेहरे पे इक चेहरा है!तुमने देखा है?
मेरे अश्कों पे भी पहरा है!तुमने देखा है?
कितनी रौनक ,रंगीनी है घर की बैठक में
आँगन वीरान सहरा है!तुमने देखा है?
इजाजत ली नहीं हिज्र की दिल से तुमने
इक जख्म बहुत गहरा है!तुमने देखा है?
बेसबब उदासियों की बारात का शोर यहाँ
सर पे गम का सेहरा है!तुमने देखा है?
मैं दूर बहुत दूर आया कुछ हासिल करने
मेरा वजूद वहीं ठहरा है!तुमने देखा है?
जुबां और कान ,सुना था दुरूस्त हैं उसके
वो आँखों से गूँगा बहरा है!तुमने देखा है?