जो हुई कृष्ण पार्थ की वार्ता पहेलियों के शोर में
वो इक लम्हा दब न पाया सदियों के शोर में।
वक्त रहते वक्त ने आवाज़ तो दी थी मगर
सुन न पाए टिक टिक करती घड़ियों के शोर में।
आज़ हम मिले तो थे फ़िर बहुत दिनों के बाद
न कुछ कह पाए न सुन पाए खामोशियों के शोर में।
बड़ी शिद्दत से पुकारा मैंने समंदर में कूद कर
शायद जलपरी सुन न पायी मछलियों के शोर में।
हासिल करने बहुत कुछ आसमान को गए तो हम
सब कुछ ही भूल भाल गए परियों के शोर में।
चार दीवारों के भीतर है शरीर भींगता,मन नहीं
चलो फ़िर से घुल जाते हैं नदियों के शोर में।