जिसमें कोई भी डर नहीं है अब ऐसी कोई नज़र नहीं है। मुंतजिर बना दे खबरों का इक ऐसी कोई खबर नहीं है। मेरे हिस्से का भी तुम ले लो जो टुकड़ा हो वो घर नहीं है। रिश्ते हैं दो चार कदम के किसी के साथ सफर नहीं है। बातें तो अब तक हैं मीठी अब उनमें वो असर नहीं है। हवा पानी तुम्हें मुफ्त मिलेगा ये गाँव है कोई शहर नहीं है।