जिंदगी में बवाल करते रहता हूँ खुद से सवाल करते रहता हूँ। परेशां रहना भी कैसी आदत है बेवज़ह ही मलाल करते रहता हूँ। मौत का वादा है आएगी धीरे धीरे खुद को हलाल करते रहता हूँ। खुद से ही पूछता हूँ खुद का पता कुछ ऐसा कमाल करते रहता हूँ। महँगाई की मार और बच्चे भी भूखे सादे पानी को दाल करते रहता हूँ।