जिंदगी को यूँ ही चलने देते हैं बेखौफ ख्वाबों को पलने देते हैं। बहुत लाचार थका दिखता है ये चलो अब दिन को ढलने देते हैं। बिटिया कुछ तो चाहती है कहना फिर क्यूँ चुपचाप उसे सहने देते हैं। चुप रह रह कर पत्थर हो गया है दिल को अपनी बात कहने देते हैं। बोझ बहुत महसूस होने लगा है इन ख्वाहिशों को टलने देते हैं। रोशनी तो अब अंदर चाहिये हमें इक हिस्सा अपना जलने देते हैं। किताबें कहाँ कुछ सिखातीं हैं अब बच्चों को ये जिंदगी पढ़ने देते हैं। बचपन की लड़ाई ने रिश्ते जोड़े चलो बच्चों को ज़रा लड़ने देते हैं।