जिधर की हवा हो ,ये उधर जाएगी शोहरत इक बर्फ़ है ,पिघल जाएगी। जिंदगी को पकड़ कर रखना है क्यूँ यह मुट्ठी की रेत है,फिसल जाएगी। ख्वाहिशों की फितरत बदलती नहीं जो इक पूरी हो,दूसरी मचल जाएगी। कभी बेउम्मीद नज़रों से तो देख मुझे सोच मेरे बारे में तेरी बदल जाएगी। क्यूँ मुस्कुरा रहा है गुलमोहर गली का क्या इस रस्ते से मेरी गज़ल जाएगी।