झूटा इक किरदार अदा कर भी सकता है
दिल तो दिल है, खता कर भी सकता है।
माँ ने सम्हाला है किरदार खुदा होने का
इक बाप बच्चे को मना कर भी सकता है।
वो शख्स अच्छा है लेकिन इक हद तक
खफ़ा हो जाए तो खफ़ा कर भी सकता है।
बुजुर्गों को बुरा कहता है बच्चों के सामने
वो अपने चिरागों को हवा कर भी सकता है।
ये न समझो कि बेवफ़ाई आदत है उसकी
बनो जो आदत वो वफ़ा कर भी सकता है।