जमाना इतना बुरा नहीं,क्या कहते हो
हमसे तुमसे जुदा नहीं, क्या कहते हो।
बच्चों से बस इतनी गुजारिश है हमारी
इंसान बनें खुदा नहीं , क्या कहते हो।
रूह में मेरी इक लौ मुसलसल जलती है
चिराग कभी बुझा नहीं, क्या कहते हो।
आगाज और अंजाम में फर्क नहीं करता
जो कभी रुका नहीं , क्या कहते हो।
चंद रुपये खो गये तो गम इतना क्यूँ हो
जमीर तो लुटा नहीं , क्या कहते हो।
कितने मौसम आये , आ कर चले गये
ये दरख्त कभी झुका नहीं,क्या कहते हो।
हिज्र और वस्ल मुहब्बत के ही मानी हैं
दिल कभी दुखा नहीं , क्या कहते हो।
