जब जिंदगी इक पहेली बन जाए तो मौत क्यूँ न सहेली बन जाए। खुशबू आँखों में भर के तो देखो काँटा भी शायद चमेली बन जाए। अपने बेटे को भी भला हम बनाएँ क्यूँ इक बेटी ही भली बन जाए। मासूमियत इतनी तो हो आँखों में इक फूल फिर से कली बन जाए। भला कितना दर्द उड़ेलेंगे इसमें ग़ज़ल न अँधेरी गली बन जाए।