जब भी मिला मुकद्दर से वो भी मिला सिकन्दर से। कतरों को सजा पलकों पे माँगा हिसाब समंदर से। हवाओं को दामन में रख टकराया सदा बवंडर से। बाहर से मैं मलमल था लोहा रहा मैं अन्दर से। रईसों को बस आदाब कहा यारी निभाई कलन्दर से। कलम को तलवार बनायी लड़ना भला क्या खंजर से।