इतने सारे जो मेरे भीतर मलाल बैठे हैं आज़ अश्कों से ही खुद को खंगाल बैठे हैं। जो बैठा बाज़ार में,वो तिजारती तो होगा ही ग़ज़ल की दुनिया में ही कितने दलाल बैठे हैं। किरदार निभाते रहे सुलझे शख्स का हम छुप के ज़ेहन में तो कितने सवाल बैठे हैं। कभी जुल्फों पे हाथ,कभी पल्लू का गिरना ज़रा हमसे पूछो कैसे होश सम्हाल बैठे हैं। ताउम्र हम जपते रहे नाम जिनका वो हमें दूध से मक्खी की तरह ही निकाल बैठे हैं।