इश्क हो नहीं रहा,किया जाए क्या
जिंदगी को मौका ,दिया जाए क्या।
बहुत कुछ खरीदा बाजार से हमने
सुकून भी थोड़ा, लिया जाए क्या।
पी लिया सब कुछ,बेखुदी न मिली
दो घूंट जहर ही पीया जाए क्या।
मायने और मतलब कहीं खो गए
सिर्फ जीने वास्ते जीया जाए क्या।
बह रही है दरारों से ये जिंदगी
फटे हुए रिश्ते को सीया जाए क्या।