इस शहर में खुदा ज़ियादा इंसान कम हैं इस बात से हम भी अब हैरान कम हैं। हमारे शहर से तो जंगल बहुत बेहतर है यहाँ जानवर तो हैं बहुत ,हैवान कम हैं। वैसे को गली गली राम के भक्त हैं बहुत सीना फाड़ के दिखा दे वो हनुमान कम हैं। ऐलान ए जंग हो लेकिन ये ध्यान भी रहे अभी शहर में श्मशान,कब्रिस्तान कम हैं।