इन चिड़ियों को इक घोंसला दे देते हैं
जीने का खुद को हौसला दे देते हैं।
हो रही आदत खराब चैन से जी कर
चलो जिंदगी को इक मसला दे देते हैं।
उनकी फितरत हो गयी हुक्मरानों सी
बात बात पे वो फैसला दे देते हैं।
इश्क के इजहार पर दोस्ती की कसमें
वो इस तरह नहले पे दहला दे देते हैं।
अगले दिन की हकीकतें मालूम हैं हमें
खुद ही ख्वाबों पे पहरा दे देते हैं।