इक नयी रोशनी होगी बादलों के पार इक समंदर कुछ मोती बादलों के पार। मुस्कुराहटें झूठी ही मयस्सर हैं यहाँ चलो करते हैं ठिठोली बादलों के पार। मैं तो आसमां का हूँ ,सितारे मेरे दोस्त क्या साथ तुम चलोगी बादलों के पार। रंगें नये रंग में ,अजनबी के संग में इस बार खेलें होली ,बादलों के पार। हर शक्ल पे सवाल,दिमाग में बवाल होगी इक सूरत भोली,बादलों के पार।