हर रिश्ते की अपनी ही निशानियां हैं कहीं तनहाइयां तो कहीं शहनाइयां हैं। नज़र बदल कर जो मैंने देखी दुनिया हैरत में डालतीं बिखरी रानाइयां हैं। अक्सर वीराने में ही ढूँढता हूँ खुद को जो साथ हैं उनकी अपनी वीरानियां हैं। ऐ तारीफों ,सुनो ,ज़रा इन्तजार करो फिक्र ए वस्ल में अभी रुसवाइयां हैं। तन्हाई भी इक बुरी आदत है शायद अब तो खलती खुद की परछाइयाँ हैं।