मुझे अच्छी नींद है हासिल आजकल मेरी रातों में कोई है शामिल आजकल। हर कलम बनी अब गज़ल की बंदूक हर शख्स यहाँ है गालिब आजकल। सच को सच , झूट को झूट बोलता हूँ जमाना मुझे कहता है काफ़िर आजकल। उस बुजुर्ग के पास दौलत छिपी मिली हर कोई बन रहा है वारिस आजकल। हर शहर जैसे चिमनी ,आसमां कूड़ेदान तेज़ाब बन गयी है बारिश आजकल। फरियाद ले कर जाएँ भी तो जाएँ कहाँ हुक्मरां ही बन गया है ज़ालिम आजकल। पेट की आवाज़ पे ही सुर निकलता है मेरे गले में बहुत है खारिश आजकल।