हम पहुँच गए आगे ,कहीं दूर बहुत दूर
यूँ हम खुद से भागे ,कहीं दूर बहुत दूर।
न ढूँढो तुम यहाँ इश्क, वफा ,गैरत,जमीर
मिलते हैं ये शय सारे ,कहीं दूर बहुत दूर।
मुझे नींद नहीं आती ,कोई शिकायत नहीं
वो भी बैठे होंगे जागे, कहीं दूर बहुत दूर।
वो मेरे दादा दादी ,वो मेरे नाना नानी
चले गए बनके तारे ,कहीं दूर बहुत दूर।
खुशियाँ सभी की थीं,ना गम ही तनहा था
खो गए वो रिश्ते नाते, कहीं दूर बहुत दूर।
घर के राजकुमार थे,मोहल्ले के बादशाह
फिरते हैं वो मारे मारे , कहीं दूर बहुत दूर।