हाँ ! मुझे वो इश्क पूरा सा लगा
जाते हुए तू जो अधूरा सा लगा।
तेरी आँखों में मेरे होने का भ्रम
इतना सच्चा कि झूटा सा लगा।
बादल चाँद की लुका छिपी जैसे
तू हँसते हुए भी रूठा सा लगा।
आज़ बारिश में भींगना मुझको
बीते सावन तेरा छूना सा लगा।
चाँद तारों की महफ़िल तो सजी
आसमाँ फिर क्यूँ सूना सा लगा।
किसी पे हक़ ज़ियादा समझा तो
माज़ी फ़िर क्यूँ जूठा सा लगा।
कड़ियाँ कहानी की जुड़ी सी थीं
किरदार ही कुछ टूटा सा लगा।