गर जिस्म है तो जान भी तो हो
बाज़ार में कोई सामान भी तो हो।
मेजबानी कोई मसला ही नहीं है
नज़र में कोई मेहमान भी तो हो।
बहर ,लफ्ज़,लहज़ा तो हों मगर
ग़ज़ल में कोई पैग़ाम भी तो हो।
गमों की नुमाइश हम कर तो लें
झूट मूट कोई परेशान भी तो हो।
मर तो जाए मुफ़लिसी का मारा
चार कंधें,इक श्मशान भी तो हो।