गाँव में क्या मंज़र है ,ज़रा देख कर आते हैं कटने वाली फ़सल है , ज़रा देख कर आते हैं। नदी सुना है सूख गयी, वहाँ बंजारों के डेरे हैं मल्लाहों की क्या ख़बर है,ज़रा देख कर आते हैं। ताऊ , ताई , छुटकी, गुड्डू , बगीचे वाला भग्गन इक रिश्तों का शहर है ,ज़रा देख कर आते हैं। ख़बर मेरी मुफलिसी की शायद पहुँच गयी हो किसकी कैसी नज़र है ,ज़रा देख कर आते हैं। बिजली ,बत्ती ,मोबाइल,टी वी सब कुछ आ गए रिश्तों पे क्या असर है , ज़रा देख कर आते हैं।