दिल का बिखरना आखिरी बार था जो उनका मचलना आखिरी बार था। जिस पल मुझे तेरा पता मिल गया तुझे खत लिखना आखिरी बार था। जब से जानां तुम नज़्मों में बंधी वो ग़ज़ल पढ़ना आखिरी बार था। जिस पल ही मुझे मेरी मंजिल दिखी सफ़र पे वो चलना आखिरी बार था। करवटें जब से बहुत खुल गयीं चादर का बिगड़ना आखिरी बार था। जिस पल से मैं तुमसे मिला नहीं खुद से ही मिलना आखिरी बार था। भ्रमरों की जब से ही हड़ताल हुई फूलों का खिलना आखिरी बार था। दरीचा जब से बंद हुआ है उनका गली से गुजरना आखिरी बार था। आज फिर वो दिलासा दे के गए हैं उनका ये ठगना आखिरी बार था। पल पल जो मरते थक गए हम इस बार वो मरना आखिरी बार था। डरो कि सूरज कभी ये न कह दे कि उसका ढलना आखिरी बार था।