चलो तुम्हें इक उधार देता हूँ नज़रों से मैं उतार देता हूँ। मुहब्बत करो , अहसान नहीं हर कर्ज़ को मैं उतार देता हूँ। तुम्हें ये जिद है दिल लोगे मेरा चलो तुम्हें इक बीमार देता हूँ। एक ही दौलत पे हक है मेरा दुआ मैं उसे बेशुमार देता हूँ। रातों को वो आया नशा बनकर सुबह आँखों का खुमार देता हूँ।